बेतिया – बगहा:– जंनबीतरण प्रणाली दुकानदार बैद्यनाथ राम अनुज्ञप्ति संख्या 39/07 के द्वारा प्रत्येक उपभोक्ताओं से डेढ़ लीटर केरोसिन तेल देकर 40 रूपये लेने से उपभोक्ताओं में आक्रोश दिखा

न्यूज़ इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प,च,बिहार
बगहा प्रखंड एक के सलहा बरिआरवा पंचायत के जनबीतरन प्रणाली दुकानदार बैद्यनाथ राम अनुज्ञप्ति संख्या 39/07 के द्वारा प्रत्येक उपभोक्ताओं से डेढ़ लीटर केरोसिन तेल देकर 40 रूपये ले रहे है। जो सरकार द्वारा निर्धारित दर से बहुत ज्यादा है। इसको लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश का माहौल है।दुकानदार बैद्यनाथ राम के पोषक क्षेत्र में पडने वाले उपभोक्ता फुनि तिवारी ,राजेंद्र यादव, बऊक यादव सहित दर्जनों उपभोक्ताओं का कहना है कि उक्त दुकानदार नियम और कानून को ताक पर रखकर डेढ़ लीटर केरोसिन तेल का मूल्य ₹40 ले रहे हैं ।प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बगहा-1 रजनीकांत ओझा से दूरभाष से पूछताछ किए तो उन्होंने बताया की डीलर द्वारा डेढ़ लीटर केरोसिन तेल के बदले ₹40 लेना गैरकानूनी है । यह जाँच का विषय है ।जल्द ही इसकी जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।औऱ बताते चले बगहा अनुमण्डल पदाधिकारी घनश्याम मीणा का सख्त निर्देश है कि किसी भी डीलर द्वारा ज्यादा पैसा लिया जाएगा या कम मात्रा में समान दिया जाएगा तो उनकी अनुज्ञप्ति रद्द कर दी जाएगी।