65वीं नेशनल स्कूली हैंडबॉल अंडर-14 में चयनित 35 सदस्यीय टीम में सारण से 4 खिलाड़ी शामिल
छपरा: मध्यप्रदेश के शिवपुरी में 29 दिसम्बर से 3 जनवरी तक आयोजित 65वी नेशनल स्कूली हैंडबॉल प्रतियोगिता में सारण से चार खिलाड़ी रवाना हुए । बिहार के 35 सदस्यीय टीम में राज्य स्कूली प्रतियोगिता एवं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पटना में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में सारण हैंडबॉल संघ से राजकीयकृत उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के छात्रा मुस्कान कुमारी , छात्र डब्लू कुमार जबकि संत जलेश्वर एकेडमी बड़ा लौवा बनियापुर से छात्रा रिया कुमारी, तृप्ति कुमारी शामिल है। इसके अलावे सिवान,एकलव्य एकेडमी , पटना सहित बिहार के अन्य जिला के खिलाड़ी शामिल है।

बिहार टीम को दानापुर रेलवे स्टेशन से खेल प्राधिकरण पटना के कार्यपालक पदाधिकारी सह संयोजक हैंडबॉल संजीव कुमार सिंह , बिहार हैंडबॉल के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा , संयुक्त सचिव संजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष त्रिपुरारी प्रसाद ने प्रशिक्षक म शाहिद , संजीव कुमार के साथ शिवपुरी के लिए रवाना किया। सारण के चयनित खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए चेयरमैन बिहार हैंडबॉल संघ विधानपार्षद इंजीनियर सच्चिदानन्द राय , सारण हैंडबॉल के अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह , चेयरमैन डॉ हरेन्द्र सिंह , संरक्षक डॉ विद्याभूषण श्रीवास्तव , उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह , जिला पार्षद पुष्पा सिंह , कमलावती देवी , समाजसेवी धर्मेन्द्र सिंह , प्रबंधक विनीत कुमार , राष्ट्रीय खिलाड़ी रितेश एवं अभिषेक ने शुभकामना दी है।




Recent Comments