बेतिया – गौनाहा:– *एक सौ पांच भूमिहीनों को दिया गया पर्चा*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* दो माह के अंतर्गत अंचल के कई गांवो को जहां बसेरा के तहत साठ पर्चा निर्गत किये गये है । वही लक्ष्नौता पंचायत के भूमिहीन को पैंतालीस पर्चा निर्गत किया गया है ।
इसकी जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार सिन्हा ने बताया कि फरवरी माह में अंचल क्षेत्र के कई गांवो में फरवरी माह में जहां बसेरा के तहत भूमिहीनो को छियालीस पर्चा निर्गत किया गया है वही मार्च में चौदह पर्चा दिया गया है । जबकी अंचल के लक्ष्नौता गांव के भूमिहीनो को पैंतालीस बासगित का पर्चा निर्गत किया गया है ।