पश्चिम चम्पारण से दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
नरकटियागंज एसएसबी 44 बटालियन ने 58 किलोग्राम चरस के साथ टाटा इंडिका मारिन कार को जब्त की है। यह उस समय पकड़े गए जब यह नेपाल से टाटा इंडिका मारिन कार में चरस रख के बिहार के रास्ते बाहर ले कर जाने वाले थे। तभी एसएसबी 44 बटालियन को भनक लगी हालांकि तस्कर एसएसबी 44 बटालियन के गिरफ्त में नही आये लेकिन कार एवं भारी मात्रा में चरस को एसएसबी 44 बटालियन ने जब्त कर लिया। इस कांड की पुष्टि करते हुए डिप्टी कमांडेंट अंजय कुमार रजक ने बताया कि एसएसबी 44 बटालियन के टीम लीडर डिप्टी कमांडेंट अंजय कुमार रजक एवं ऐसी/जीडी राजीव कुमार द्वारा मुख्य नाका के पास शिकार पुर थाना अंतर्गत साठी मुख्य मार्ग पर भासुरारी गाँव के समीप 58 किलोग्राम चरस एवं टाटा इंडिका मारिन कार को जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 8 करोड़ 72 लाख 50 हजार आकि गई है। जब्त चरस एवं वाहन को बेतिया कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है।





Recent Comments