गौनाहा :- सन 2006 मे जैब कार्ड निर्गत करने के बाद कारडधारक को नही मिला एक दिन का काम
दैनिक खोज खबर पश्चिम चम्पारण गौनाहा संवाददाता रामायण कुमार की रिपोर्ट :-
मामला गौनाहा प्रखंड दोमाठ पंचायत के वार्ड नंबर 3 की है कार्ड नम्बर 0862 जंगबहादुर निषाद 1280 किशुन निषाद 680 मंटु निषाद एवं 20 कार्ड दिनांक  04/09/2006 को मुखिया चम्पा देवी के समय मे निर्गत किया गया है जिसपर आजतक एक दिन का भी काम अंकित नही कीया गया है। कार्डधारक का कहना है की मनरेगा मे काम मागने पर वर्तमान मुखिया द्वारा बोला गया की ये कार्ड काफी पुराना हो चुका है आपलोगो को दुसरा कार्ड बनाया जाएगा फिर काम पर बुलाया जाएगा
मुखिया पति सुनिल कुमार का कहना है की वार्ड नम्बर 3 खैरवाटोला गांव के कार्डधारक को कभी काम न मागना काम न मिलने के कारण है। अगर वो लोग काम मागते तो काम अवश्य मिलता।