👈शहनवाज आलम” दैनिक खोज खबर “पूर्णिया 👉
पूर्णिया के बैसा व अमौर प्रखंड की सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर घटने लगा है, लेकिन तटवर्ती इलाकों में कटाव तेज हो गया है। पानी घटने से लोगों ने राहत की सांस ली है। कई परिवार वापस घर जाने लगे हैं। मालूम हो कि बाढ़ आने के बाद पीड़ित परिवार ऊंचे स्थानों पर चले गए थे।
हालांकि नदी किनारे बसे घरों में कटाव तेज होने से दहशत का माहौल है। बैसा के अर्जुन भिट्टा, खाताटोली, मंगलपुर गांव में जहां कनकैयी नदी का भीषण कटाव शुरू हो गया है, वहीं अमौर प्रखंड के गच्छगरैया, चनकी, सिमलवाड़ी मोदीटोला, खाड़ी बासोल, सुरजापुर आदि गांव कनकैयी की कटाव की जद में है।
दोनों ही प्रखंडों में सैकड़ों परिवार कटाव की दंश झेलने को मजबूर हो सकते हैं।
इन कटाव प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक स्तर पर कहीं कोई निरोधात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे क्षेत्र के कटाव प्रभावित परिवार भयभीत नजर आ रहे हैं।




Recent Comments