डेढ़ दिन की देरी से चल रही है जनसाधारण एक्सप्रेस, शहीद है 20 घण्टे लेट
विनीत कुमार, छपरा
ट्रेनो की लेटलतीफी रेल यात्रियों को रुला रही है। भारतीय रेलवे का सफल सुखद व मंगलमय यात्रा का सपना अधूरा सा प्रतीत हो रहा है। ट्रेनें इतनी विलम्ब से चल रही है कि मत पूछिये। रेल यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी से ट्रेनो के भीतर हलकान है तो वही उन ट्रेनो का विभिन्न स्टेशनों पर इंतजार करनेवाले रेल यात्री भी परेशानी में हैं। कौन सी ट्रेन कब आएगी कब जाएगी इसका पता किसी को नही है।
ट्रेनो की लेटलतीफी का ऐसा आलम शायद ही कभी रहा हो।

छपरा जंक्शन से गुजरनेवाली मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की लेटलतीफी का ये आंकड़ा देखिये :-
अमृतसर से चलकर सहरसा जानेवाली 15532 जनसाधारण एक्सप्रेस अपने नियत समय से 37 घण्टे की देरी से गयी है।
जयनगर से चलकर अमृतसर जानेवाली 14673 शहीद एक्सप्रेस 20 घण्टे की देरी से गयी है।
बरौनी से चलकर अम्बाला जानेवाली 14523 हरिहर एक्सप्रेस 5 घण्टे की देरी से गयी है
अमृतसर से चलकर कटिहार जानेवाली 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस 6 घण्टे 24 मिनट की देरी से गयी है

14604 अमृतसर सहरसा स्पेशल ट्रेन 4 घण्टे 35 मिनट की देरी से गयी है
सहरसा से चलकर अमृतसर जानेवली 15209 जनसेवा एक्सप्रेस 1 घण्टे की देरी से गयी है।
आनंद विहार से चलकर सीतामढ़ी को जानेवाली 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस 03 घण्टे 30 मिनट की देरी से गयी है
04973 दरभंगा फिरोजपुर स्पेशल 5 घण्टे की देरी से गयी है
05717 कटिहार जालंधर एक्सप्रेस 2 घण्टे की देरी से गयी है
फरूखाबाद से चलकर छपरा आनेवाली 18192 उत्सर्ग एक्सप्रेस 8 घण्टे 30 मिनट की देरी से आयी है।
नई दिल्ली से चलकर दरभंगा जानेवाली 12566 बिहार संपर्क क्रांति सुपर फास्ट एक्सप्रेस 3 घण्टे की देरी से गयी है
लालगढ़ से चलकर गुवाहाटी जानेवाली 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस 5 घण्टे 22 मिनट की देरी से गयी है
04403 बरौनी आनंद विहार एसी एक्सप्रेस 7 घण्टे की देरी से गयी है
14007 सद्भावना एक्सप्रेस 4 घण्टे की देरी से गयी है।




Recent Comments