गौरा में कोचिंग से लौट रहे किशोर छात्र को पिकअप ने मारी ठोकर, मौत


मढ़ौरा (सारण):गौरा ओपी क्षेत्र के मशरख-छपरा मुख्य मार्ग पर गौरा रामजानकी मंदिर के समीप पिकअप ने साइकिल सवार किशोर छात्र को ठोकर मार गाड़ी लेकर फरार हो गया । जिससे छात्र बुरी तरह जख्मी हो गया । ग्रामीणों के सहयोग से परिजन आनन फानन में इलाज के लिये छपरा जा ही रहे थे की जख्मी छात्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। परिजन मृतक छात्र के शव को वापस घर जवैनिया गांव लेकर चले आये । फिर मुवाआजे की मांग को लेकर शव को मेन रोड पर रख जाम कर दिया । जाम की सूचना पर गौरा ओपी इंचार्ज हरेराम सिंह ने डीएसपी सहित पड़ोसी थाने को सूचित कर स्वयं पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे थे । कुछ ही देर में घटना स्थल पर मढौरा डीएसपी धीरेन्द्र कुमार साह , नगरा और इसुआपुर थाना की भी पुलिस पहुंच गयी । कुछ ही देर में पुलिस पदाधिकारियों ने समाझा बुझाकर जाम हटवा दिया । तत्काल मृतक के परिजन को परिवारिक लाभ योजना से बीस हजार और कबीर अंत्येष्टि से तीन हजार की राशि प्रशासन ने मुहैया करा दिया । घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है की जवैनिया गांव निवासी गणेश राय का लगभग तेरह वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार गौरा बाजार स्थित कोचिंग से पढ़ाई कर वापस घर लौट ही रहा था की गौरा जानकी मंदिर के समीप छपरा के तरफ से मशरख की ओर जा रही तेज रफ्तार की पिकअप भान ने ठोकर मार दिया । जिससे साइकिल सवार किशोर छात्र बुरी तरह रोड किनारे गिर जख्मी हो गया । गांव के पास ही घटना घटी थी , इसलिए छात्र किशोर को लोगों ने पहचान कर लिया । फिर आनन फानन में इलाज के लिये छपरा लेकर जा ही रहे थे की किशोर छात्र रजनीश कुमार ने दम तोड़ दिया । फिर शव को लेकर परिजन वापस घर आ गये । छात्र किशोर रजनीश कुमार इसी वर्ष कक्षा आठवीं पास बताया जाता है । गौरा ओपी इंचार्च हरेराम सिंह ने बताया की पुलिस ने जाम कर रहे लोगों को समझाकर जाम कुछ ही देर में हटवा दिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये छपरा भेज दिया है ।




Recent Comments