चिरांद महाआरती में बेहतर कार्य करने वाले सदस्यों को किया गया सम्मानित
डोरीगंज (सारण):सदर प्रखंड के अयोध्या मंदिर चिरांद के प्रांगण में चिरांद
विकास परिषद की समीक्षा बैठक बुधवार को आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता
चिरांद विकास परिषद के संरक्षक नागा बाबा ने की। समीक्षा बैठक में परिषद
के सदस्यों के समक्ष गंगा महाआरती का व्यय का विवरण कोषाध्यक्ष रासेश्वर
सिंह ने प्रस्तुत की। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपना अपना विचार
रखा। जिससे कि गंगा महाआरती को और व्यवस्थित तथा भव्य तरीके से आयोजित
किया जाय। बैठक में उपस्थित परिषद के सचिव श्रीराम तिवारी, कोषाध्यक्ष
रासेश्वर सिंह, हरिद्वार सिंह, गुप्तेश्वर नाथ पांडेय, शमशेर सिंह,
यातायात प्रमुख राधेश्यामजी, आरती व्यवस्था प्रमुख मुरली मनोहर तिवारी,
अतिथि व्यवस्था प्रमुख रघुनाथ सिंह, जय मंगल जी, भोजन व्यवस्था प्रमुख
दिलीप जी, सुरक्षा व्यवस्था प्रमुख मोहन जी, शंकर जी, सफाई व्यवस्था
प्रमुख सुभाष महतो तथा इन सभी के सहयोगी अभिषेक कुमार, पवन चैधरी,
बालेश्वर भगत, राज किशोर चैरसिया, विश्वकर्मा कुमार, मनोज कुमार, राजू
गुप्ता, अनिल कुमार सिंह, सुभाष महतो, विजय कुमार, जितेन्द्र कुमार,
उज्ज्वल सिंह, अभिजीत कुमार सिंह, जयंत सिंह, हेमंत सिंह, प्रिंस कुमार,
अतुल सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। बैठक के समापन सत्र के दौरान सभी
सदस्यों के उत्साहवर्द्धन हेतु नागाबाबा, परिषद के सचिव श्रीराम तिवारी
एवं परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ता द्वारा कार्यकर्ताओं के बेहतर कार्य
करने के उपलक्ष्य में मोमेंटो व मेडल प्रदान किया गया।




Recent Comments