बेतिया – गौनाहा:– *विद्यालय का औचक निरीक्षण कर अनुपस्थित शिक्षको का काटा हाजरी*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* राजकीय प्राथमिक विद्यालय टिकुलटोला का औचक निरीक्षण दस बज के तीस मिनट पर स्थापना डीपीओ संजीव कुमार के द्वारा किया गया ।
जांचोपरांत उन्होंने बताया कि बिना सुचना के अनुपस्थित पाये गये प्रधानाध्यापक नुरूल होदा की हाजरी काट दी गई है । साथ ही साथ सहायक शिक्षक राजेश चौहान के अनुपस्थिति के कारण उनकी भी हाजरी काटी गई है । परंतु दस बज के चालीस मिनट पर विद्यालय पहुचें सहायक शिक्षक ने बताया कि मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण विद्यालय पहुंचने में विलंब हुआ है ।