
दैनिक खोज खबर/नगरा। आरपीसीएयू के कृषि विज्ञान केंद्र, मांझी द्वारा सोमवार को “खेत बचाओ अभियान” के तहत नगरा प्रखंड के बाड़ी धोबवाल, धूपनगर एवं मसीहन टोला में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.कार्यक्रम में किसानों को प्राकृतिक खेती, संतुलित उर्वरक उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं सरकारी कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई.वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. संजय कुमार राय ने समेकित पोषक तत्व प्रबंधन, हरी खाद के उपयोग तथा कृषि विज्ञान केंद्र में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी. उद्यान विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र चंदोला ने प्राकृतिक खेती, जैविक खेती एवं पोषण वाटिका के महत्व पर प्रकाश डाला. प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राहुल रंजन एवं किसान सलाहकार आलोक कुमार चौबे ने आत्मा एवं कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी. इफको के संदीप कुमार ने नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग और लाभ बताए.कार्यक्रम में पुनदेव राय, हरिकिशुन राय, शिलानाथ राय, मोहन राय, अमित कुमार, जितेश कुमार महतो, सुखदेव महतो, ललन प्रसाद, शिवरतन महतो, विनोद कुमार महतो, रामपूजन महतो, सुशीला देवी, सुनरपति देवी, सोना देवी, भागीरथी देवी, मुन्ना देवी एवं चंद्रावती देवी सहित कुल 86 महिला एवं पुरुष किसानों ने भाग लिया.कार्यक्रम को सफल बनाने में कृषि विज्ञान केंद्र, मांझी के राकेश कुमार का सहयोग रहा.




Recent Comments