परसा(सारण) : प्रखंड के बीआरसी कार्यालय में शुक्रवार को बीईओ के पद पर प्रभारी के रूप में निभा कुमारी ने अपना योगदान दिया।योगदान के उपरांत शिक्षकों द्वारा फूल माला से स्वागत किया गया।मालूम हो की श्रीमती निभा कुमारी पूर्व में जलालपुर में बीईओ के पद पर कार्यरत है।साथ ही योगदान के उपरांत श्रीमती कुमारी द्वारा नवम्बर माह के शिक्षक के वेतन बील पर हस्ताक्षर किया गया।इस मौके पर संजीव कुमार सिंह पूर्व बीआरपी विजय प्रकाश शर्मा परवर्तनकारी शिक्षक संघ अध्यक्ष उमेश राय राकेश कुमार सीआरसीसी कुमारी अनुपम पूजा कुमारी जयप्रकाश प्रसाद प्रियांका कुमार अखलेश्वर कुमार राय धर्मेन्द्र कुमार सिंह लेखापाल वीरेंद्र कुमार शनवाज आलम शिक्षक अजय सिंह अली हसन अख्तर अली अंशु कुमारी मो सोहराब आलम समेत दर्जनो शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।