
सीवान :मैरवा नगर क्षेत्र में पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च
===
बरुणेश आनन्द बरुण की रिपोर्ट
===
मैरवा-(सिवान )
मैरवा नगर क्षेत्र में रामनवमी को लेकर मंगलवार दिन में इंस्पेक्टर यूसुफ व थानाध्यक्षा पूनम कुमारी के नेतृत्व में दंगा नियंत्रण, बिहार सैन्य पुलिस बल, सहित रैपिड एक्शन फोर्स का फ्लैग मार्च नगर के प्रमुख सङक सहित मुहल्ले से निकाला गया। फ्लैग मार्च स्टेशन चौक, मझौली चौक होते हुवे धाम इलाके का भ्रमण करती हुई वापस थाना लौट गयी। फ्लैग मार्च में इंस्पेक्टर, थानाध्यक्षा सहित,पुअनी रामरुप महतो , पुअनी बिजय बहादुर सिंह, सअनी विनोद शर्मा सहित अन्य जवानों ने सक्रियता से भाग लिया ।




Recent Comments