सारण :सरपंच को मातृ शोक,संघ ने जताया शोक

तरैया:16 मार्च 2018
चंचलिया पंचायत के सरपंच मोहन भगत की 70 वर्षीय माँ दुलारी देवी का देहांत गुरुवार को हो गया।जिनका अंतिम दाह संस्कार सोहागपुर घाट पर किया गया।प्रखण्ड सरपंच संघ ने उक्त घाट पर पहुँचकर शोक सभा का आयोजन कर शोक जताया ।उक्त मौके पर सरपंच संघ के अध्यक्ष नितेश सिंह,उपेन्द्र सिंह, सुनील कुमार तिवारी,शत्रुध्न सिंह, उमेश सिंह,बिगन राय, हरेन्द्र सिंह, ललन राम,प्रेमचंद शर्मा,जिला पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू सिंह आदि मौजूद थे।