सीवान :महापंचायत में सुलझा विधायक और दुकानदार का विवाद
—————————————–
दैनिक खोज खबर के लिए राकेश सिंह लववंशी
—————————————–
तरवारा :- जी बी नगर थाने के नथनपुरा गांव के पास पुल के रास्ते दर्जनों गांव के जलनिकासी वाले रास्ते पर मकान बनाने के विवाद को सुलझाने के लिए दर्जनों पंचायत के लोगों ने स्थानीय विधायक श्यामबहादुर सिंह की अध्यक्षता में इनके आवास पर महापंचायत की।जिसमें उक्त विवाद के बारे में गंभीरता सै चर्चा की गयी।वहीं सूत्रों के अनुसार अंचलाधिकारी पचरुखी ने उक्त सरकारी भूमि की जमाबंदी रद्द करने की अनुशंसा कर दी है।वहीं सुरवाला पंचायत के उमेश सिंह पटेल ने बताया कि विवाद को समाप्त कराने की जिम्मेदारी पूर्व जिला पार्षद गजाधर सिंह एवं उमाशंकर सिंह को दी गयी थी।जिसमें इस बात पर सहमति बनी कि अगर जमीन सरकारी होगी तो उसपर से सीओ पचरुखी अतिक्रमण हटाएंगे।जिसकी प्रक्रिया है।अन्यथा कि स्थिति में शंकर हार्डवेयर जलनिकासी का रास्ता देंगे।बैठक में जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष इंद्रदेव सिंह पटेल,मुखिया अशोक शर्मा, जिला पार्षद ललन यादव,वशिष्ठ प्रसाद, भोला सिंह, उमेश कुमार सिंह, विश्वकर्मा सिंह, बबलू सिंह ,मिथिलेश सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
किस परिस्थिति में हुई जमाबंदी :
–
दर्जनों गांवों के लोगों में यह चर्चा का विषय है कि आखिर किस परिस्थिति में इस जमीन की जमाबंदी की गयी है।जबकि इस जमीन पर मकान बन जाने से बरहनी, उखई , सिसवां ,शम्भोपुर ,नरहट,ओलीपुर, सुरवाला, मझवलिया, पिपरा,मटुक छपरा, श्रीकांत बंगरा, डिहियां, रामपुर, निजामपुर, सहलौर, नथनपुरा, भरतपुरा, आदि गांवों के जल निकासी का माध्यम एकमात्र बरसाती नदी है।जिसे लोग बोदा के नाम से जानते हैं।
लगभग प्रत्येक गांवों में है यह समस्या
जिले के प्रत्येक गांवों में इस तरह की सरकारी जमीन पड़ी हुई है।जो कि जमींदारी उन्मूलन के समय जमींदारों ने बेनामी नाम से बिक्री करते हुए अभी भी अपने कब्जे में रखे हुए हैं।और आज उस जमीन की बिक्री भी कर रहे हैं।जबकि सरकारी संस्थाओं की स्थापना के लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
बंदोबस्ती में नहीं होता है वास्तविक आकलन
बंदोबस्ती के समय बंदोबस्त पदाधिकारी इस बात का भी ख्याल नहीं रखते हैं कि बंदोबस्त करने वाली जमीन से रास्ता बंद हो जाएगा, जलनिकासी बंद हो जाएगी,श्मशान घाट खत्म हो जाएगा।ऐसी समस्याओं को देखते हुए तत्कालीन जिलाधिकारी देवेश सेहरा ने ऐसी जमीनों की बंदोबस्ती पर पूरी तरह से रोक लगाने का आदेश दिया था।





Recent Comments