सीवान :छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला व पथराव , दो जवान घायल

सिवान:जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बघड़ा गांव में अवैध शराब के धंधेबाजों का पीछा कर रही उत्पाद विभाग की टीम पर गुरुवार की देर रात धंधेबाजों और कुछ अपराधियों ने हमला बोल दिया। बदमाशों ने छापेमारी के विरोध में पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ कर गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद टीम पर पथराव भी किया गया जिसमें दो होमगार्ड के जवान घायल हो गए।घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में उत्पाद निरीक्षक कृष्ण सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम छह के संख्या बल में जीरादेई पास थी तभी उधर से आ रही पिकअप गाड़ी को रोक गया तो चालक गाड़ी लेकर भागने लगा पीछा करने पर वह बघड़ा गांव पहुंचा गया।जहां पहले से घात लगाए लोगों ने चोर चोर कहकर हमला कर दिया। जिसमें होमगार्ड के जवान वीरा कुवर सिंह और विद्यानाथ सिंह घायल हो गये और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। इस मामले में हमला करने वालों की पहचान कर उन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।




Recent Comments