सिवान :बकाए रुपये मांगने पर 40 हजार छीने
#परवेज अख्‍तर/सिवान
पचरुखी(सिवान):
प्रखंड के सहलौर में हार्डवेयर व्यवासायी प्रहलाद प्रसाद से निजामपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार ने सीमेंट एवं अन्य सामान
उधार लिया था। जब व्यवसायी प्रहलाद प्रसाद उधार की राशि मांगने गए तो उसके साथ मारपीट की गई। इस मामले में व्यवसायी से मारपीट के साथ 40 हजार रुपये छीन लेने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
——————