कस्बा हुआ भगवामय, निकली शोभायात्रा
अभिषेक जैन
डग 28 मार्च :- कस्बे के कांच वाले हनुमान मंदिर परिसर में कस्बे के हिन्दु समाज के पुरूश, महिलाऐं, युवक, युवतियां व ग्रामीण क्षैत्रो से भी सैकडो की संख्या में एकत्रित होकर नववर्ष का स्वागत किया वह मंदिर परिसर से एकत्रित हुए जहां महिलाऐं व बालिकाओं ने सर पर कलश रखते हुए प्रमुख मार्ग गंगधार दरवाजा, नीम चौक, लुहार दरवाजा, पुराना बस स्टैण्ड, बुधवारिया दरवाजा होते पंचायत समिति परिसर पहुंचे । कस्बे में शोभायात्रा का धूमधाम के साथ पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया तो युवको ने कस्बे को भगवामय बना दिया, शोभायात्रा में युवकों ने वाहन रैली निकाल कर भगवा ध्वज लहराते हुए जय श्रीराम के जयकारे लगाए जुलुस में उपस्थित सभी महिलाऐं ने केसरिया वस्त्र पहने तो पुरूशो ने केसरियां साफा बांधकर नववर्ष धूमधाम व उत्साह के साथ मनाया । कस्बे में जगह जगह स्वागत द्वार, बैनर, केसरियां झण्डिया, आदि लगाकर कस्बे को त्यौहारमय बना दिया वही महिलाओं ने अपने घरो के बाहर तरह तरह की रंग बिरंगी सांस्कृतिक चित्रों को दर्षाने वाली रंगोलियां बनाकर शोभायात्रा का स्वागत किया तो अपने अपने घरो पर दिपक लगाकर मानो चौदह वर्ष के बाद श्रीराम अयोद्धा पधारे जैसी स्थिती कस्बे में जगमगाती नजर आई ।
हिन्दू मुस्लिम एकता का दिया परिचय – हिंदू समाज के नव वर्ष की शोभायात्रा का अंजुमन कमेटी द्वारा मस्जिद के बाहर स्वागत किया तथा सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल कायम की वही अम्न चैन की दुआ मांगी
शोभायात्रा पंचायत समिति स्थित परिसर में पहुंचने के बाद नववर्ष समिति अध्यक्ष दिनेष अग्रवाल, रमेश शर्मा ने बाहर से पधारे अतिथीयों का मंच पर शाल श्रीफल भेटकर स्वागत किया गया अतिथीयों ने अपने उदबोधन में हिन्दु संस्कृति, देष भक्ति, नवरात्री स्थापना, के बारे में विस्तृत में बताया तो भारत माता की जय नही बोलने वालो के खिलाफ जमकर कटाक्ष कर विचार व्यक्त किए




Recent Comments