सिवान चंपारण व्‍यवसाई के पुत्र की हत्‍या मामले में दो गिरफ्तार
#परवेज अख्‍तर/सिवान
लकड़ी नबीगंज (सिवान) : लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के पड़ौली निवासी मुनमुन सिंह के पुत्र चंचल कुमार सिंह और कलक्टर सिंह के पुत्र निक्कू सिंह को नबीगंज ओपी प्रभारी रवींद्र पाल ने डुमरिया घाट के थानाध्यक्ष अभिनव दुबे के साथ संयुक्त छापेमारी कर फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या कर देने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। इन युवकों ने फिरौती के बाद मोबाइल से 10 लाख रुपये की मांग की थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को चंपारण के डुमरिया घाट थाना क्षेत्र के रामपुर खजुरिया निवासी व्यवसायी राजकिशोर साह के सात वर्षीय पुत्र ज्ञान कुमार
गुप्ता उर्फ प्रिंस का अपराधियों ने अपहरण कर लिया था और उसे मंगलवार को खजुरिया स्थित सौ मीटर की दूरी पर एक निजी स्कूल
के कमरे में बैट बल्ले से पीट-पीटकर हत्या कर बंद कर फरार हो गए थे। उसके बाद मंगलवार की देर शाम नबीगंज ओपी क्षेत्र के व्यवसायिक राजकिशोर साह के मोबाइल पर फोन इन अपहरणकर्ताओं ने 10 लाख रुपये की फिरौती की मांगी गई थी, जिसकी सूचना व्यवसायी ने मोतिहारी एसपी उपेंद्र शर्मा को दी थी। एसपी के आदेश पर आनन फानन में डुमरिया घाट थानाध्यक्ष ने मोबाइल संख्या का लोकेशन की जानकारी हासिल करने में जुट गए और जैसे ही जानकारी मिली उसी के लोकेशन के आधार पर डुमरिया घाट की पुलिस और नबीगंज ओपी प्रभारी पड़ौली गांव
पहुंचकर इन दोनों युवक चंचल कुमार सिंह और निक्कू कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
—————