सारण :फागुन मास के अमृतपुर उत्सव होली के उपलक्ष में होली मिलन

छपरा दिनांक 27 फरवरी 2018
मंगलवार को आर एस ए के कार्यालय पर फागुन मास के अमृतपुर उत्सव होली के उपलक्ष में होली मिलन के रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर संगठन के संयोजक विवेक कुमार विजय ने कहा कि होली होगी तो ऐसी हो ही हो जहां रंज गम विषाद को कलुषित कालीमाये,प्रेम रूपी गुलाबों के रंग में रंग जाए सच भी है जब फागुन के रंग चढ़ते हैं तो सारे रंगभेद विघटित हो जाते हैं सिर्फ प्रेम का रंग ही शेष बचता है।

संगठन के सह संयोजक मनीष पांडे मिंटू ने कहा कि गुलालों की बात आई है दोस्तों तो मैं चाहता हूं कि पूरा वातावरण रंगीन होना चाहिए मुझे कुछ शाही चेहरे अभी भी साफ सुथरे दिखाई दे रहे हैं ।विश्वविद्यालय अध्यक्ष अर्पित राज गोलू ने कहा कि संगठन के द्वारा प्रत्येक साल के भांति इस साल में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

छात्र छात्राओं शिक्षकों को इस होली की हार्दिक बधाई। होली कार्यक्रम की शुरुआत मशहूर गीत होलिया में ना आइले पियवा से की गई जिसकी शुरुआत संगठन महासचिव विशाल सिंह ने गाकर शुरुआत की। परमजीत कुमार एवं परमेंद्र कुमार ने लोकगीत भोजपुरी के अनेकों गीत गाकर समा बांधा ।कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय महासचिव राहुल तिवारी ने किया धन्यवाद ज्ञापन संगठन सचिव भूषण सिंह ने किया ।होली मिलन समारोह कार्यक्रम में संगठन के सारे कार्यकर्ता एवं छात्र संघ चुनाव में जीते हुए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। राम जयपाल छात्र संघ के अध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा कि बहुत आसान है तन कर पहाड़ों से खड़े होना तू बादल बनके बरसे तो गुलाले घोल देंगे हम।
अर्पित राज गोलू
विश्विद्यालय अध्यक्ष
आर एस ए




Recent Comments