सारण:इसुआपुर के व्यक्ति की गुजरात मे सड़क दुर्घटना में मौत
इसुआपुर ( सारण ) :-
इसुआपुर प्रखंड के सुरेन्द्र महतो की मृत्यु गुजरात में सङक दुर्घटना में होली के दिन शुक्रवार की रात हो गई । शुक्रवार के दिन जहाँ हर तरफ लोग होली के त्योहार को धूमधाम से मना एक दूसरे को रंग गुलाल लगा रहे थे वहीं सुरेन्द्र महतो के घर मातम पसरा हुआ था । बता दें की सहवाँ गाँव के दुलार महतो का पुत्र सुरेन्द्र महतो गुजरात के भारुप जिले में प्राईवेट कम्पनी में काम करता था होली की शाम में सङक दुर्घटना में उसकी मौत हो गई । वहीं सुरेन्द्र महतो के दो पुत्र और एक पुत्री है । होली के दिन गांव में उसके मौत की खबर सुन माहौल गमगीन हो गया । मौके पर पहूँचे मुखिया संगम बाबा और समाजिक कार्यकर्ता हेमन्त सिंह ने उसके परिवार वालों को ढांढस बंधा हर तरह से मदद को आश्वासन दिया ।




Recent Comments