सिवान :मोबाइल चोरी के आरोप में तीन को जेल
#परवेज अख्तर/सिवान
सिवान :
आंदर में मंगलवार की देर संध्या थानाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद ने एमएच नगर थाना क्षेत्र के उसरी गांव से तीन लड़कों आदर्श तिवारी, गोरख यादव, ओमप्रकाश यादव को मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। ज्ञात हो कि आंदर थाना क्षेत्र के जयजोर गांव निवासी सुशील गुप्ता ने 15 फरवरी को आंदर थाने में आवेदन देकर उक्त लड़कों पर आरोप लगाया था कि 14 फरवरी की रात करीब आठ बजे मितवार गांव के मोड़ समीप महमूदपुर गांव स्थित पीर बाबा के समीप वह खड़ा था, तभी अचानक बाइक से अज्ञात तीन युवक आए और मेरा मोबाइल लेकर भाग गए। इस सबंध में आंदर थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार छात्र ओमप्रकाश यादव ने पूछताछ के दौरान बताया कि 14 फरवरी को मैं और मेरा दोस्त गोरख यादव इंटर की परीक्षा देकर सिवान के प्रतापपुर गांव में अपनी फुआ के घर से बाइक से अपने गांव के लिए चले।
जब आंदर पहुंचे तो हमारे गांव का एक लड़के ने रोका और लिफ्ट मांगा। इसी बीच एक लड़का महमूदपुर गांव के पीर बाबा के समीप करीब नौ बजे मोबाइल से किसी से बात कर रहा था। बाइक पर बैठे आदर्श तिवारी ने बाइक से उतरकर उससे पूछताछ कि इस पर वह लड़का अपना मोबाइल डर से फेंककर भागने लगा। जब आदर्श तिवारी ने फोन देने के लिए उसे बुलाने लगा तो वह भाग गया। आदर्श तिवारी ने रुपये के लालच में मोबाइल को 500 रुपये में किसी से बेच दिया। छात्रों ने अपने को निर्दोष बताया।
——————-




Recent Comments