
*सीवान : पचरुखी में जैसे-तैसे किया गया शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन*
———————————————-
✍दैनिक खोज खबर के लिए कुमार विपेंद्र की रेपोर्ट
———————————————-
*👉मामला सरकारी विद्यालयों में प्रगति-पत्रक वितरण का*
पचरुखी (सीवान) :- प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी को समारोहपूर्वक आयोजित कर छात्रों के प्रगति – पत्रक वितरण का राज्य स्तरीय आदेश टायं-टायं फिस्स हो गया।कुछेक विद्यालयों को छोड़कर अधिकतर विद्यालयों में प्रगति पत्रक जैसे मिला था वैसा ही रखा रह गया।जबकि इसके लिए विभाग के स्तर से सख्त निर्देश दिए गये थे।विद्यालयों में जाकर देखने पर यह पाया गया कि अधिकांश जगहों पर इसकी सूचना अभिभावकों को नहीं दी गयी थी।केवल वर्ग 8 एवं वर्ग 5 के छात्रों को ही विद्यालय परित्याग प्रमाण-पत्र और प्रगति-पत्र का वितरण किया गया।जबकि यह वैसे सभी छात्रों को देना था।जिसने परीक्षा में भाग लिया था।वहीं डा•भीमराव अंबेदकर प्राथमिक विद्यालय हकाम में विगत 10 अप्रैल को ही प्रगति पत्र बांट देने की सूचना प्रधानाध्यापक द्वारा दी गयी।जबकि इस संबध में डीपीओ राजकुमार ने वीडीयोग्राफी उपलब्ध कराने के भी आदेश निर्गत किए हैं।




Recent Comments