सारण के मढौरा मे भाजपा ने व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ दिया धरना
मढौरा :
प्रखण्ड मुख्यालय पर शनिवार को भाजपा का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व प्रदर्शन हुआ।जिसमें बिहार मे किसानों को डीजल अनुदान व फसल बीमा का लाभ नहीं मिलना ,बिजली की लचर व्यवस्था , बिहार की गिरता हुई विधि व्यवस्था, शिक्षा व्यवस्था,एसएफ़सी मे फैली भ्रष्टाचार इत्यादी के बारे में चर्चा की गई। धरना को सम्बोधित करते हुये पूर्व विधायक व भाजपा के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी लालबाबू राय ने लचर बिजली व्यवस्था के खिलाफ बोलते हुये कहाँ की केन्द्र सरकार द्वारा गांव गांव मे बिजली पहुंचाने का लक्ष्य 1000 दिनो का दिया था ,लेकिन बिहार सरकार जान बुझकर कार्य को ससमय पूरा नहीं करना चाहती है ।इसी तरह किसानों के लाभ के लिये चलाये जा रहे कल्याणकारी योजना डीजल अनुदान ,फसल बीमा आदि से भी वंचित रखे हुये है ।किसान अन्नदाता है ,उसी के प्रति उदासीनता रखना घोर निंदनीय है ।सभी शासन-प्रशासन मे फैली भ्रष्टाचार पर भी चर्चा करते हुये उसपर अंकुश लगाने की मांग किया ।धरन को पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रो राम बाबू से ने वित्त रहित शिक्षकों के साथ भेद भाव का आरोप लगाया तो प्रदेश परिषद के सदस्य नागेंद्र राय ने गिरती विधि व्यवस्था पर चिंता जाहिर किया ।
धरना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओ का शिष्टमंडल मढौरा अनुमंडल पदाधिकारी के नाम आठ सूत्री मांग का स्मार पत्र सौंपा ।स्मार पत्र मे बिजली की आपूर्ति ,ग्रामीण क्षेत्रों मे विधुतीकरण ,बढ़ी विधुत दर की वापसी ,डीजल अनुदान की भुगतान ,फसल बीमा का लाभ,नीलगायों व बंदरों से फसल का बचाव ,राशन किरासन की वितरण ,इंटर परीक्षा के त्रुटिपूर्ण रिज़ल्ट मे सुधार आदि मांगे शामिल थी।धरना सभा का अध्यक्षता भाजपा के मढौरा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष डॉ रामबाबू सिंह तथा संचालन नगर मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने किया ।धरना सभा को सम्बोधित करने वालो मे मढौरा नगर अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ,पश्चिमी मंडल अध्यक्ष डॉ राम बाबू सिंह ,नगरा मंडल अध्यक्ष शैलेश साह ,तारकेश्वर राय ,बद्री राय ,तेज नारायण सिंह ,मिथिलेश सिंह ,आर्य सुमन्त ,सतेयेंद्र सिंह ,रामजी राय ,कमेशवर पाण्डेय ,ललण जायसवाल ,लाल साहेब मांझी,भूषण सिंह भाजपा के युवा कार्यकर्ता गुणगुण भास्कर सहित अन्य दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता थे ।





Recent Comments