सारण :श्री शीतलनाथ बाबा वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन

छपरा
श्री शीतलनाथ बाबा वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन गोदना ,रिविलगंज में किया गया जिसमें जिले की सभी टीमों ने भाग लिया ।

जिसमे राजपूत स्पॉटिंग क्लब मुकरेरा ने सेंगर टोला की टीम को 2-0से हारा कर खिताब पर कब्जा जमाया ।विनर ट्राफी कांग्रेस के वरीय नेता श्री अनिल सिंह ने विजेता टीम को प्रदान किया ।

इनके साथ अभिनव सिंह ,सुबोध गिरि पिंटू सिंह और साथ मे कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।टूर्नामेंट का आयोजन अमन ऑप्टिकल द्वारा किया गया था ।