सिवान :साक्षरता प्रेरक संघ महापरीक्षा का करेगा बहिष्कार
#परवेज अख्‍तर/सिवान
सिवान : दारौंदा में बिहार राज्य साक्षरता प्रेरक समन्वयक संघ के आह्वान पर जिला प्रेरक संघ महापरीक्षा का बहिष्कार करेगा। इस संबंध में जिला प्ररेक संघ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि 18 मार्च को होने वाली फर्जी महापरीक्षा का पूरे राज्य में बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। साथ ही बिहार राज्य साक्षरता प्रेरक समन्वयक संघ ने सर्वसम्मति से ये निर्णय लिया है कि 18 मार्च को होने वाली फर्जी महापरीक्षा न तो हम लेंगे और ना ही किसी को लेने देंगे। साथ ही यह भी कहा गया कि उस दिन प्रेरक अपने अपने लोक शिक्षा केंद्र पर ताला बंदी अभियान चलाएंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जब तक सरकार हमारा बकाया मानदेय नहीं देगी, तब तक हमलोग आंदोलन करेंगे, यदि जरूरत पड़ी तो आमरण अनशन, भूख हड़ताल, यहां तक प्रेरक हित के लिए आत्मदाह भी करेंगे। प्रदेश प्रवक्ता ऋषिदेव साह ने कहा कि 27-28 मार्च से पटना के गर्दनी बाग में महाआंदोलन सह धरना प्रदर्शन किया जाएगा। साथ जी संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार ने कहा कि बिहार सरकार ने प्रेरक के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। वहीं संघ के प्रदेश संगठन सचिव कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि इस बार की लड़ाई आर-पार की होगी।
—————