———————-
सिवान :युवती का अपहरण
#रिपोर्ट -परवेज अख्‍तर/सिवान
सिवान: जीबी नगर थाना क्षेत्र के पिपरा गांव से शादी की नीयत से एक लड़की का अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। अपहृता की मां ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर गांव के ही सुमित कुमार उर्फ़ योगेंद्र एवं शिवपरी देवी को नामजद किया है। इस संदर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
—————————