सिवान :ग्रामीण आंचल की प्रतिभा ने दिखाई प्रतिस्पर्धात्मक दमखम
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर

सीवान
प्रखंड स्तरीय बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट 2017-18 तरंग प्रतियोगिता का आयोजन वीएम उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के तत्वावधान में शानदार तरीके से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी, चंद्रशेखर राय ने दीप प्रज्वलित कर किया। जिसमें सदर प्रखंड के सभी 13 संकुल संसाधन केंद्रों यथा म०वि० श्यामपुर-भंटापोखर, म०वि० सलेमपुर, म०वि० बांसोपाली, म०वि० पचलखी, म०वि० कररूआं, म०वि० जियायें, म०वि० बलेथा, म०वि० डीएवी, वीएम, म०वि० सरावें, म०वि० अभ्यासार्थ के अधीनस्थ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। ग्रामीण आंचल से निकलकर प्रतिस्पर्धा के कुरुक्षेत्र में बेटियों ने प्रतिभा का परचम लहरा दिया। वहीं बेटों ने भी अपने हुनर के दम पर रिकॉर्ड तोड़ धमाल मचाया। प्रत्येक संकुल के सीआरसीसी निर्णायक भूमिका में दिखे। बतौर कक्षा छः से आठ तक के नौनिहालों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन कर सबको विस्मित कर दिया। प्रतियोगिता में लगभग एक दर्जन स्पर्धाएं हुई। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बच्चों का चयन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से 100 मीटर की दौड़ में म०वि० वीएम का नईम अली, उ०म०वि० मकरियार की वसीमा कुमारी, 400 मीटर की दौड़ में उ०म०वि० सरावें का छोटू कुमार, म०वि० वीएम की रानी कुमारी, लंबी कूद में म०वि० बांसोपाली की गुलशन कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।जबकि वर्ड-कंपटीशन में रोहित कुमार, सिमरन खातून, इंग्लिश-कंप्रीहेंशन में सचिन कुमार, शिवानी सिंह, पेंटिंग में इरफान अहमद, शाब्या खातून अव्वल रहें। निर्णायक मंडली में शिवजी सिंह, सच्चिदानंद दुबे, राकेश सिंह, राजनंदन प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, सुशीला देवी, सुधा जी आदि सम्मिलित थे। अंततः बीईओ मोहम्मद मोहिउद्दीन ने अंचल की प्रतिभाओं की सराहना करते हुए सभी प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतिस्पर्धा में विजय हासिल करने की मंगल कामना की।
मौके पर लेखापाल राहुल कुमार, वरीय साधनसेवी संजय पर्वत, संकुल समन्वयक राधेश्याम यादव, अजय कुमार, शैलेंद्र पाण्डेय, अजय कुमार, मनोज कुमार, विनय कुमार राम, जितेंद्र उपाध्याय, परशुराम यादव, संतोष कुमार, राकेश कुमार, भरत कुमार, अभ्यासार्थ मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक रितेश कुमार, म०वि० मझवलिया के राधेश्याम सिंह, शमीम अख्तर सहित हजारों दर्शक मौजूद थे।




Recent Comments