सिवान का ओमकार राजस्थान इंजीनियरिंग में बना टॉप, जिले का बढ़ाया मान
#रिपोर्ट -परवेज अख्तर/सिवान
सिवान :जिले के बरहन गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद के पुत्र ओमकार कुमार ने राजस्थान टेक्निकल विश्वविद्यालय से आॅटो मोबाइल्स
इंजीनियरिंग की परीक्षा में राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त कर सिवान ही नहीं बल्कि पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। पुत्र की सफलता पर उसके पिता सुरेंद्र प्रसाद, माता तारा देवी ने खुशी व्यक्त करते हुए पुत्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ओमकार के पिता विदेश में रहते हैं तथा मां घर पर रहती है।
ओमकार ने डीएवी पब्लिक स्कूल से वर्ष 2010 में दसवीं की परीक्षा पास करने के बाद महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर 2012 में 12वीं की पढ़ाई
पूरी की। इसके बाद वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने राजस्थान चला गया। राज्य में टॉप करने पर उसे राजस्थान सरकार द्वारा छात्रवृत्ति मिलेगी। अपनी सफलता पर ओमकार ने बताया कि वह अब आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाएगा और उसकी तैयारी में लगा हुआ है। विदेश जाने के पहले उसे भाषा टेस्ट देना होगा जिसकी तैयारी वह कर रहा है। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ अपने गुरु को दिया। वहीं उसकी सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य श्रीराम सिंह ने उसे बधाई देते हुए कहा है कि सफलता का कोई शार्ट कट रास्ता नहीं होता सफल होने के लिए परिश्रम करना आवश्यक है। परिश्रम, लगन एवं लक्ष्य से ही बुलंदियों को छुआ जा सकता है। ओमकार को बधाई देने वाले आचार्यों में डॉ. एचएन साह, सत्येंद्र प्रसाद सिंह, हरिराम शर्मा, देवानंद श्रीवास्तव आदि शिक्षकों ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ओमप्रकार ने इसका श्रेय
अपने माता-पिता समेत गुरुजनों के मार्ग दर्शन को दिया है।




Recent Comments