सारण :प्रेमी युगल ने किया आत्मसमर्पण
मढ़ौरा (सारण)
गुरुवार को स्थानीय थाना में प्रेमिका संग प्रेमी नेआत्मसमर्पण कर दिया । इस संबंध मे पुलिस ने बताया कि 2016 में लड़की के पिता सेंदुआरी निवासी जवाहर राय ने थाना मे कांड संख्या 528/16 दर्ज करायी गई थी । जिसमे लड़की के अपहरण मामले में अपने घर के पास के ही स्व प्रभुनाथ राय के पुत्र महेन्द्र राय को अभियुक्त बनाया था । गुरुवार को स्वतः अभियुक्त के द्वारा लड़की के साथ थाना के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया गया । लड़के को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है , वहीं लड़की का न्यालयय में धारा -164 का व्यान और मेडिकल जांच के लिये भेज दिया गया ।




Recent Comments