मढ़ौरा(सारण) । गौरा ओपी क्षेत्र के गोपालपुर हड्डी फैक्ट्री के पास बाइक खड़ी शौच गए एक व्यावसायी की बाइक चोरो ने चोरी कर ली । घटना में पीड़ित बाइक मालिक गोपालपुर निवासी शत्रुध्न सिंह ने स्थानीय थाना में एक लिखित शिकायत दर्ज कराया है । शत्रुध्न सिंह ने कहा है कि रविवार की संध्या वे खैरा स्थित अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहे थे । इसी दौरान गोपालपुर हड्डी फैक्ट्री के पास अपनी बाईक खड़ी कर शौच गए थे । तभी दो बाइक चोर सामने से उनकी बाइक लेकर भाग निकले । पीछे से वे चिल्लाए लेकिन तब तक चोर उनकी बाइक लेकर गायब हो गए ।