
130 रोगियों का निशुल्क नेत्र जांच
ロ 21 फरवरी को मोतियाबिंद के रोगियों की होगी निःशुल्क ऑपरेशन
मसरख(सारण) : मसरख प्रखंड के बहरौली गांव में महर्षि श्रीधर बाबा नयन ज्योति अस्पताल सराय बॉक्स द्वारा एक दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच शिविर के आयोजन की गई। जिसमें 130 रोगियों का फ्री में आंख जांच व दवा वितरण की गई। 35 रोगियों में मोतियाबिन्द के लक्षण पाए गए। चिकित्सकों के टीमों ने बताया कि 21 फरवरी को सराय बॉक्स स्थित अस्पताल में नि:शुल्क सभी रोगियों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन की जाएगी। साथ ही दावा चश्मा रहने और खाने की व्यवस्था भी बिल्कुल फ्री में दी जाएगी।श्रीधर बाबा द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो में लगाए जा रहे शिविर से काफी लोगों को बुजुर्गों को काफी लाभ मिल रही है। मौके पर डॉ संतोष कुमार, कुश कुमार, सुभाष प्रसाद,महेश राय, पूर्व मुखिया कमलेश्वर राय, रंजन यादव, अजय यादव, छोटेलाल कुमार, डॉ फुलेश्वर राय आनंद बिहारी राहुल कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।




Recent Comments