मांझी में स्वच्छता अभियान में कथित रूप से मची लूट के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय परिसर में अनिश्चित कालीन धरना शुरू

मांझी(सारण): लोहिया स्वच्छता अभियान में कथित रूप से मची लूट के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय परिसर में हसनुदिन खां, सोनवर्षा पंचयात की बीडीसी प्रतिनिधि पुरुषोत्तम पाण्डेय तथा मांझी पूर्वी पंचायत के उप मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप सेें सोमबार से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी. भूख हड़ताल कर रहे लोगो का आरोप है कि लोहिया स्वच्छ्ता अभियान में प्रखंड के पदाधिकारी के द्वारा कथित तौर पर दलालो के माध्यम से वसूली करा रहे है. जो लाभुक पैसा नहीं देते है उनका पैसा नहीं जा रहा है. चार माह से जिन लाभुकों का जियो टैगिग हुआ है, लेकिन उनको पैसा नहीं मिल रहा है. एक ही परिवार के लोगो का राशि भुगतान कर दिया गया है. प्रखंड में 60 फीसदी लाभुकों को पुराने शौचालय या एक ही शौचालय पर कई लोगो को दलालो के माघ्यम से भुगतान कर दी गयी है. प्रखंड के एक एक शौचालय की जांच कर गलत भुगतान किए गए राशि की वसूली नहीं होने तक भूख हड़ताल जारी रहेगा.




Recent Comments