
सारण के इंटर क़ा परीक्षार्थी छात्र तेज बुखार से पटना में इलाजरत था, हुयीं मौत
मढौरा (सारण):मढौरा प्रखंड के मोथहा पांडेय टोला गाँव के सुरेन्द्र साह के पुत्र इंटर परीक्षार्थी 17 वर्षीय विनय कुमार मौत इलाज के दौरान पटना के समय हॉस्पिटल में हो गई।उसे तेज बुखार और उल्टी दस्त शुरू होने के बाद परिजन उसे अस्पताल ले गये थे। वह अंतिम मैथ का पेपर नही दे पाया , घटना के बाद परिजनों में चीत्कार ,होनहार छात्र को खोने के बाद पुरे गाँव मे मातम सा छा गया है।वही स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि बबलु सिह ने मृतक छात्र विनय के परिजनों को आर्थिक सहायता दी है।परिजनों ने बताया कि उसे कुछ दिनों से उसे हल्की बुखार थी।जिसके बाद गांव के ही डॉक्टर से दवा लेकर खाता रहा , और नियमित परीक्षा देने जाता था, परिजन भी परीक्षा बीत जाने के बाद इलाज की बात कर रहे थे ताकि परीक्षा में बाधा न हो , परन्तु किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और अंतिम पेपर भी नही दे पाया और मौत ने उसे अपने आगोश में ले लिया।विनय दो भाइयों में छोटा था। वही विनय की माता शारदा देवी व बहन की रो रो कर बुरा हाल है, 2 माह के बाद मई में उसकी बहन की शादी थी।




Recent Comments