​कटिहार:जीविका के दीदियों की सक्रियता से शराब बेचने एवं पीने वालों में हड़कंप
👈“दैनिक खोज खबर” के लिए फलका,कटिहार से*रूपेश कुमार👉
फलका प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत के महेशपुर गांव में जीविका के दीदी ने देसी शराब बेचते हुए महेशपुर निवासी स्वर्गीय धर्मू मंडल के पुत्र माँगन मंडल को रंगे हाथों पकड़ा।
जीविका के दीदियों ने उसके गैलन में बची देसी शराब को जला दिया। इसके साथ ही  पूर्णिया जिला के भवानीपुर प्रखंड के श्रीपुर निवासी गंगा ठाकुर  3-4 गेलनतारी लाने राजधानी जा रहा था। जीविका के दीदियों ने उसे भी पकड़कर सरपंच गीता देवी के दरवाजे पर बैठा कर रखा।

भवानीपुर के जीविका दीदी अंगूरी खातून, सीता देवी, अनीता देवी, किरण देवी, गणिता देवी, लक्ष्मी देवी आदि ग्रामीणों के अनुरोध पर भविष्य में कभी शराब नहीं बेचने को लेकर बांड बना कर छोड़ दिया गया।
वहीं जीविका दीदी की सक्रियता से भंगहा निवासी मनोज मंडल शराब पीकर अपने ससुराल महेशपुर आया था। अपने पत्नी रजनी देवी को गाली गलौज कर रहा था। पत्नी ने  जीविका दीदी से शिकायत किया, इसके बाद जीविका के दीदी ने उसके शराबी पति को कान पकड़कर उठक-बैठक करवाया और आगे शराब नहीं पीने की हिदायत दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शराबी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जीविका दीदी की जागरूकता को देखकर मुखिया मधु देवी, सरपंच गीता देवी, समिति सदस्य मनोज मंडल, समाजसेवी अनिल पासवान, परमानंद शर्मा, सदानंद मंडल आदि ने जागरूक कर रहे जीविका के दीदियों की हौसला अफजाई की।