गोपालगंज :छात्र संघ के चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न

बुलेट मीश्रा
भोरे ( गोपालगंज ) :—- सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच भोरे स्थित बीपीएस कॉलेज में छात्र संघ के चुनाव को लेकर मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गया. मतदान को लेकर छात्र छात्रओं के बीच खासा उत्साह देखा गया. पहली बार मतदान करने आयी छात्रओं में गजब की खुशी देखी गयी. वहीं जैसे जैसे दिन चढ़ने लगा मतदान की गति तेज होने लगी. छात्र संघ के चुनाव में छात्रओं की भागीदारी काफी अधिक देखी गयी. वहीं सुरक्षा के लिए भोरे थाने की पुलिस मुस्तैद दिखी. वहीं कॉलेज के प्रिंसिपल भी चुनाव को लेकर काफ सतर्क दिखे.

* सुबह नौ बजे से शुरू हुआ मतदान:— मतदान शुरू होने से पूर्व कॉलेज परिसर के आस पास छात्र छात्रओं की भीड़ एकत्रित होने लगी. सुबह के नौ बजते ही मतदान का कार्य शुरू किया गया. मतदान के लिए कुल दो पोलिंग बुथ बनाये गये थे. जहां छात्र छात्रओं ने अपने मतदाधिकार का प्रयोग किया. वहीं मतदान के समय भी प्रत्याशी मतदातओं से अपने पक्ष में वोट करने की अपील करते देखे गये. मतदान के लिए कर्मी भी काफी मुस्तैद दिखे. मतदान को लेकर कॉलेज के मुख्य द्वार पर पुलिस बल को तैनात किया गया था. जहां से छात्र छात्रओं से उनका परिचय पत्र और नामांकन रसीद देख कर ही अंदर जाने दिया जा रहा था.
* आज होगी मतगणना :—मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद कुल 17 प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटी में बंद हो गये हैं. मतों की गणना मंगलवार को भोरे स्थित बीपीएस कॉलेज परिसर में की जायेगी. इसे लेकर भी तैयारियां पूरी कर ली है. वहीं कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विजय कुमार ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न हो गया. मतगणना के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है.




Recent Comments