सारण :सीसी टीवी फुटेज मे कैद तस्वीर के सहारे पुलिस ने किया चोर को गिरफ्तार

दिघवारा
स्थानीय थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव अवस्थित कोमल ज्वेलर्स में शुक्रवार की अहले सुबह अज्ञात चोर ने चोरी की घटना को अंजाम दिया और दुकान में सेंधमारी कर खिड़की तोड़ते हुए कीमती आभूषण चुरा लिये । लेकिन पुलिस की सक्रियता से चोर कुछ घंटों के अंदर ही पुलिस की गिरफ्त में आ गया जिससे स्वर्ण व्यवसायी ने राहत की साँस ली है। घटना के सम्बन्ध मे बताया जाता है की शुक्रवार की अहले सुबह स्वर्ण आभूषण की इस दुकान में लगभग 1:54 बजे खिड़की तोड़ एक चोर घुस आया और 2:45 बजे तक दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया और लगभग 50 हजार मूल्य का आभूषण लेकर खिड़की के सहारे ही भाग गया ।

उक्त चोर तिजोरी खोलने में असफल रहा जिसकारण वह बड़ी घटना को अंजाम नहीं दे सका। उधर अहले सुबह जब दुकानदार मुन्ना कुमार सर्राफ ने अपना दुकान खोला तो टूटी खिड़की व बिखरे हुए सामान को देखकर उसके होश उड़ गए। आनन फानन में तुरंत उसने स्थानीय पुलिस को उसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर दिघवारा थानाध्यक्ष सतीश कुमार,एसआई उमेश्वर कुमार सिंह व एएसआई मनोज कुमार सिन्हा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहां पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो उसमें घटना के वक़्त की पूरी तस्वीर कैद दिखी। बाद में स्थानीय लोगों के अलावे पुलिस ने चौकीदार के सहारे फुटेज में कैद तस्वीर की पहचान की और फिर उसके घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोर की पहचान दिघवारा थाना क्षेत्र के सैदपुर बगही निवासी शिवजी राय के पुत्र दशई राय के रूप में हुई है.पुलिस ने उसके पास से कई अन्य जगहों से हुई चोरी के सामानों को बरामद किया है जिसमें लकड़ी के फर्नीचर भी शामिल हैं।




Recent Comments