मधेपुरा:मुरलीगंज प्रखण्ड अन्तर्गत जोरगामा पंचायत में शिव-आश्रम ट्रस्ट के द्वारा साफ सफाई अभियान चलाया गया
रणजीत कुमार सुमन”दैनिक खोज खबर” मुरलीगंज, मधेपुरा:-मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत रविवार को जोरगामा पंचायत में शिव-आश्रम ट्रस्ट के सौजन्य से शिव भजन, स्तुति, ध्यानाभ्यास और योगाभ्यास आदि शिव मंदिर परिसर जोरगामा मे प्रस्तुत किया गया।
अपने प्रवचन काल मे शिव-आश्रम ट्रस्ट के संस्थापक साहित्यकार इन्दुभूषण इन्साफ ने बताया कि भजन, स्तुति मे शिव के स्वरूपो कर्मो आदि का वर्णन किया ,जो प्रभु शिव को लुभाने का एक उत्तम साधन है।
ध्यानाभ्यास – साधना चितन मनन और फिर सुक्ष्म ज्योति को केन्द्रित कर परम पद पाने का एक उत्कृष्ट माध्यम है। योगाभ्यास स्वास्थ्य जीवन का सरल आधार है, शरीर और वातावरण की स्वच्छता समृद्ध और स्वास्थ समाज की आधार शिला है नशा, जीता जागता जीवन का जहर और नशा त्याग शान्तिपूर्ण, प्रगतिशील समाज का घोतक है ।

प्रातः आठ बजे से चला शिव-आश्रम ट्रस्ट का सफाई , इस दौरान जोरगामा पंचायत की सड़को गलीयो की सफाई की और ग्रामीणो को स्वच्छता एवं नशा मुक्ति का संदेश दिया गया एवं स्वच्छता के बिना किस प्रकार से बिमारीया होती है। एवं खुले मे शौच न करने की भी सलाह दी गई।
इन कार्यो की पूर्णाहुति मे शिव-आश्रम ट्रस्ट के संस्थापक इन्दुभूषण इन्साफ, अध्यक्ष सेवा निवृत्त शिक्षक बिजेंद्र प्र. यादव उपाध्यक्ष अनिल भाष्कर सचिव राजेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष प्रभात रंजन वर्मा उपकोषाध्यक्ष प्रवेश वर्मा मिडीया प्रभारी मनोज मंडल सहित ट्रस्ट के सदस्य रमेश यादव, आनंद वर्मा, फुल यादव,डॉक्टर मनीष वर्मा, बेचन दास, सिन्टु कुमार, सचिन रिषीदेव पंकज यादव डॉ. अनमोल वर्मा, ब्रजेश वर्मा, अंकज यादव , राजीव कुमार, प्रकाश कुमार आदि ने भाग लिया।




Recent Comments