मशरक : थाना क्षेत्र के बड़वाघाट बाजार के पास बाबू के छपिया गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 103 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया। मशरक थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बाबू के छपिया गांव में वशिष्ठ सिंह के घर के बगल में 12 कार्टून (103लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया वही शराब के साथ मोहित कुमार को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया और प्राथमिकी दर्ज कर मंडल कारा भेज दिया गया।