मशरक(सारण) : मशरक-सिवान-शीतलपुर हाईवे सड़क पर बुधवार की दोपहर मोटरसाइकिल और स्क्रोपियो की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना में घायल बिनोद गिरि पिता-अध्योया गिरि गांव- दुरगौली व शम्भू राय पिता- स्व प्रभु राय गांव- दुरगौली मशरक की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार अपने घर जा रहें थे कि अचानक बहरौली बाजार के आगे घुमावदार जगह पर अनियंत्रित स्क्रापियो से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों सड़क किनारे घायल अवस्था में गिर गये। घायल अवस्था में लोगों द्वारा मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया जहां दोनों की गंभीर अवस्था देख बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गय।