मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड़ के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएचआर का वितरण हुआ। आंगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा सुखा राशन लाभुकों के दरवाजे पर जाकर बांटा गया। सेविकाओं ने बताया कि केंद्र पर चावल, दाल व सोयाबीन का वितरण किया गया। सेविका ने बताया कि केंद्र पर पहुंचने वाले लाभुकों को कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम व बचाव हेतु जानकारी दी गई। कोविड 19 टीकाकरण लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। उन्होंने लोगों से टीका लेने की अपील की।