
✍नवीन सिंह परमार
{ लेखक ऑनलाइन मीडिया एजेंसी “परमार डाॅट काॅम” के निदेशक व डिजिटल मीडिया एसोसिएशन, सीवान ( बिहार ) महासचिव हैं }
🔴देश के ऑनलाइन न्यूज मार्केट पर मजबूत पकड़ रखने वाली 10 बड़ी मीडिया कंपनियों ने मिलकर एक नया संगठन बनाया है।‘डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन’ (DNPA) नाम से गठित इस संगठन के संस्थापक सदस्यों में ‘दैनिक भास्कर’, ‘इंडिया टुडे ग्रुप’, ‘एनडीटीवी’, ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’,’इंडियन एक्सप्रेस’, ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’, ‘अमर उजाला’, ‘दैनिक जागरण’, ‘इनाडु’ और ‘मलयालम मनोरमा’ शामिल हैं।
इन कंपनियों का देश के ऑनलाइन न्यूज मार्केट के 70 प्रतिशत शेयर पर कब्जा है। बताया जाता है कि इस संगठन का उद्देश्य भारतीय पाठकों को सभी भाषाओं में विश्वसनीय खबरें उपलब्ध कराना है। इसके अलावा सेल्फ रेगुलेशन का पालन करते हुए इसके सभी सदस्यों के बिजनेस और एडिटोरियल हितों को बढ़ावा देना है।
‘DNPA’ एक स्वः पोषित (self-funded) संगठन है, जिसमें ज़ॉइनिंग फीस के रूप में प्रत्येक पब्लिशिंग हाउस से मामूली योगदान लिया जाता है। इस संगठन में कोई भी ऑनलाइन न्यूज पब्लिशर शामिल हो सकता है। सभी सदस्यों को बोर्ड द्वारा मंजूरी दी जाएगी।
गौरतलब हो कि सीवान के डिजिटल मीडिया से जुड़े साथियों ने पिछले 10 अप्रैल को ही डिजिटल मीडिया एसोसिएशन का गठन कर के इस क्षेत्र में शानदार कदम उठाए था । देर से ही सही, देश के प्रमुख मीडिया हाउसों को सद्बुद्धि तो आई । मुझे गर्व है कि सीवान के द्वारा बताए गए रास्ते पर अब देश का मीडिया चल पड़ा है ।
अभी तक मीडिया के पुराने खिलाड़ी ( प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया ) जो हम डिजिटल मीडिया के पत्रकारों मीडिया का हिस्सा मानने से कतराते थें, लगभग वे सारे के सारे मीडिया हाउस अब देर से सही, लेकिन अब डिजिटल मीडिया को मीडिया का एक प्रमुख हिस्सा मान चुके है ।
राष्ट्रीय स्तर पर “डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन” (DNPA) का गठन हम डिजिटल मीडिया के पत्रकारों की बड़ी जीत है ।
डिजिटल मीडिया से जुड़े सभी साथियों को बधाई ।




Recent Comments