आयुर्वेदिक कॉलेज में नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत
परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान। दयानंद आयुर्वेदिक स्नातकोत्तर महाविद्यालय अस्पताल के महाविद्यालय सभागार में नव निर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडेय जी का स्वागत महाविद्यालय के प्राचार्य सह सीआईएएम सदस्य डॉक्टर प्रजापति त्रिपाठी जीने माला पहनाकर पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र से कियाकिया उन्हीं के साथ पूर्व जिलाअध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी मनोज सिंह जी का भी स्वागत माला पहनाकर पुष्पगुच्छ देकर किया। प्राचार्य डॉक्टर प्रजापति त्रिपाठी जी ने सभी शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं छात्रों के साथ भाजपा अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहां की संजय पांडेय प्रारंभ से ही हम लोगों के साथ अनुज की तरह रहे हैं और आज भी वही संबंध है ऐसी अवस्था में अभिनंदन करने का महत्व मेरे लिए और भी बढ़ जाता है, श्री संजय पांडेय जमीन से जुड़े रहे हैं और हमारे महाविद्यालय के अवस्था अनुसार कार्यों के निवारण के लिए हमेशा तत्पर रहे हैं। पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज सिंह जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए प्राचार्य ने कहा कि इनका जुड़ाव हमेशा आयुर्वेद और आयुर्वेद महाविद्यालय से रहा है। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष का स्वागत महाविद्यालय के पीजी डिपार्टमेंट के कायचिकित्सा के डीन डॉ सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने माला पहनाकर किया। मंच संचालन प्रोफेसर डॉक्टर योगेंद्र नाथ पांडेय ने किया। इस अवसर प्रोफेसर डॉक्टर श्री रामपांडेय , प्रोफेसर डॉक्टर मनोज मिश्रा, राजा प्रसाद, डॉक्टर पूजा त्रिपाठी, आरती गुप्ता, प्रकाश पांडे, हरेराम सिंह, राघवेंद्र उपाध्याय, दीपक यादव सहित सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।




Recent Comments