10 दिन पहले आये आंधी से बाधित बिजली आपूर्ति नहीं हुआ ठीक, गर्मी से बेहाल लोग
इसुआपुर(सारण) – प्रखण्ड के पुरसौली पांडे टोला के लोग 45 डिग्री में भी पंखे के बिना रहने को मजबूर हैं ।ग्रामीण राजेन्द्र पांडे, योगेंद्र पांडे,बीरेंद्र पांडे, श्री राम पांडे,राजू पांडे,विकी पांडे,इसहाक मियां, संजीत साह, सुरेन्द्र साह, मनीर मियां,जब्बार मियां, असलम मियां आदि ने बताया कि पिछले 10 तारीख को आई आंधी में बिजली का पोल टूटकर गिर गया ।जिसकी मौखिक शिकायत विभागीय जेई से कई बार की गई ।लेकिन आज तक इस पोल को नहीं बदला गया । जिसके वजह से बिजली के अभाव में 45 डिग्री की गर्मी में ग्रामीण जीने को मजबूर हैं ।इनका कहना था कि गर्मी के वजह से छोटे छोटे बच्चों घर में रहने वाली महिलाएं इस भीषण गर्मी में जीने को मजबूर हैं ।लेकिन जेई द्वारा केवल कोरी आश्वाशन दीया जा रहा है ।




Recent Comments