•मोतिहारी प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिला अधिकारी रमण कुमार ने शहर की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण

img_7054-1     मोतिहारी (पू.च.) से अतुलकश्यप की रिपोर्ट

”दैनिक खोज खबर”:-मोतिहारी चंपारण सत्याग्रह शताब्दी वर्ष के मौके पर जिले में चल रहे स्वच्छता अभियान एवं प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर जिला अधिकारी रमण कुमार ने गुरुवार कि सुबह शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने शहर के मुख्य मार्ग के अलावा मोहल्लों में भी जाकर सफाई की व्यवस्था का हाल जाना।

साथहीसफाईव्यवस्थाकोदुरुस्तकरनेकानिर्देशकार्यपालकपदाधिकारीनगरपरिषदकोदिया।जिलाधिकारीनेशहरकीसफाईव्यवस्थापरनाराजगीजतातेहुएकहांकीशहरमेंलगाएगएडस्टबिनसुव्यवस्थितनहींहै

तत्काल सभी डस्टबिन को व्यवस्थित तरीके से शहर में लगाने का निर्देश दिया। कहा कि सड़क के किनारे कूड़ा कचरा किसी भी सूरत में नहीं दिखना चाहिए। मिनी डंपिंग स्थल को भी साफ रखने का निर्देश दिया। उन्होंने शहर के प्रमुख स्थलों का रंग रोगन करने एवं दीवारों पर स्वच्छता के संदेश लेखन का भी निर्देश दिया। वे शहर के जानपुल, मीना बाजार छतौनी, हेनरी बाजार, श्रीकृष्ण नगर, हवाई अड्डा समेत कई जगह जाकर शहर को साफ रखने का लोगों से भी आग्रह किया। नाली की उड़ाही के लिए भी उन्होंने नगर परिषद के अधिकारी को दिशा निर्देश दिया।