सारण :मशरक में दो ट्रको के आमने-सामने टक्कर में एक ड्राइवर घायल
#रिपोर्ट-हरि किशोर सिंह /मशरक

मशरक (सारण)
स्टेट हाइवे 73 पर दो ट्रक की आमने सामने की टक्कर मे चालक रंजन कुमार सीवान निवासी घायल हो गए जो बिहटा गोदाम से लोहे की छड़ लोडकर गोपालगंज के मीरगंज के लिए जा रही थी कि रास्ते मे मशरक थाने की बनसोही बाजार पर यूपी से हाजीपुर जा रही ट्रक से आमने सामने टकरा गई जिसमें ड्राइवर रंजन ड्राइविंग सीठ मे फंस जाने के कारण बूरी तरह घायल हो गए जिनका ईलाज स्थानीय चिकित्सक डाक्टर संजय सिंह के यहां चल रहा है बाकी उस ट्रक का ड्राइवर खलासी गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है ।बनसोही के रमेश सिंह के द्वारा ड्राइवर को सहायता और जान बचाने मे पूर्ण सहायता की गई ।