
मांझी(सारण)। शनिवार की शाम मांझी के रामघाट पर अनुभव जिंदगी का सोशल मीडिया ग्रुप द्वारा आयोजित ।चाय पर चर्चा। कार्यक्रम में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर सदस्यों ने अपना अपना सुझाव प्रस्तुत किया। खासकर आसन्न विधान सभा चुनाव में ग्रुप अपनी गैर राजनीतिक छवि बरकरार रखेगा। किसी भी दल अथवा प्रत्यासी के समर्थन में ग्रुप किसी भी तरह का अभियान नही चलाएगा। सामाजिक गतिविधियों में ग्रुप के सदस्य पूर्ववत बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। सदस्यों ने कोरोना महामारी के दौरान जरूरत मन्द गरीबों तथा भूखे प्यासे प्रवासियों के हित में ग्रुप द्वारा चलाए गए अभियान पर संतोष प्रकट किया। ग्रुप के सभी सदस्यों ने एक स्वर से आर्थिक सामाजिक राजनीतिक आध्यात्मिक तथा सांस्कृतिक गतिविधियों में एक दूसरे का सहयोग करने का संकल्प दुहराया। बैठक के संचालक सुधांशू रंजन ने सन्त रामप्रिय दास मनोज कुमार सिंह ग्रुप संचालक विजय प्रताप सिंह चुन्नू जिला पार्षद परमहंस साह गोंड़ मुखिया मनोज प्रसाद सरपंच कृष्णा सिंह पहलवान समाजसेवी अरविंद सिंह जदयू नेता तारकेश्वर नंद तिवारी शिक्षक आदि बैठक में शामिल अन्य सभी सदस्यों को अंगवस्त्र तथा सेनेटाइजर आदि से सम्मानित किया। बैठक में सदस्यों ने भूंजा तथा चाय का लुत्फ उठाया। बैठक में अरुण कुमार संतोष कुमार गुप्ता रंजन पाण्डेय अभिषेक कुमार संजीव शर्मा निरंजन सिंह अनिल कुमार यादव अंकित कुमार काली प्रसाद केशव सिंह नाजिर खान योगेन्द्र साह गार्ड यादव लोकनाथ चौधरी रामबाबू प्रसाद राजू चौधरी सहित कई अन्य लोग भी मौजूद थे।




Recent Comments