श्री राम कथा के आयोजन को लेकर बैठक 5 को
लक्ष्मी साहु
देवली 3 अप्रैल। शहर के दशहरा मैदान में आगामी 13 मई से 23 मई तक होने वाली 10 दिवसीय श्री राम कथा के आयोजन को लेकर सोनी धर्मशाला देवली में 5 अप्रैल बुधवार को शाम 8:00 बजे एक बैठक का आयोजन किया जाएगा ।
श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री दिव्य मोरारी बापू द्वारा गठित तीर्थाटन समिति के सदस्य देवली निवासी रमेश बांगड़ व कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि बैठक में श्री राम कथा के आयोजन को लेकर चर्चा की जाएगी तथा सभी की सहमति से धर्मप्रेमी बंधुओं को जिम्मेदारियां दी जाएंगी ।
रमेश बांगड़ ने आह्वान किया कि बैठक में दिव्य मुरारी बापू धाम ट्रस्ट के सभी सदस्य एवं धर्म में आस्था रखने वाले सभी धर्म प्रेमी बंधु उपस्थित होकर श्री राम कथा के आयोजन को भव्य बनाने में सहयोग प्रदान करें ।




Recent Comments