मारपीट को ले मामला दर्ज
#परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान : स्थानीय थाना द्वारा विरोधियों के पक्ष को मदद पहुंचाने को लेकर मुफस्सिल थाना अंतर्गत करणपुरा गांव निवासी आजाद अली की पत्नी सलमा खातून ने कोर्ट में परिवाद दायर कर न्याय की गुहार लगाई है। सलमा खातून अपने बच्चों के साथ अपने घर पर रहती है और पति विदेश में रहकर नौकरी करते हैं। इसी का फायदा उठाकर दूसरे पक्ष के लोग उसे डराते धमकाते हैं। इसी बीच 30 जून को विरोधियों ने सलमा खातून एवं उसके बच्चों को मारपीट कर घायल कर दिया तथा कुछ सामान उठा ले गए जिसकी सूचना थाना को दी गई। थाना द्वारा मामले में कोई पहल नहीं करने पर सलमा खातून ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में परिवाद दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगाई गई।




Recent Comments