6 करोड़ 61 लाख रूपए के सड़क मार्ग का भूमिपूजन करेंगे लोक निर्माण मंत्री
नसीम अली
रायसेन, 24 जून। लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह 25 जून को बेगमगंज में मंगल भवन का शिलान्यास करेंगे। साथ ही ग्राम माला में 6 करोड़ 61 लाख 23 हजार रूपए की लागत के हैदरगढ़ माला तिगड्डा से जगदीश मंदिर सुल्तानगंज सागर पहुंच मार्ग का भूमि पूजन करेंगे। 
लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह 25 जून को प्रातः 08.30 बजे भोपाल से प्रस्थान कर प्रातः 10.30 बजे बेगमगंज पहुचेंगे तथा यहां मंगल भवन का शिलान्यास करेंगे तथा जगदीश मंदिर में पूजन करेंगे। लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह 11.30 बजे यहां से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे ग्राम माला पहुचेंगे तथा 6 करोड़ 61 लाख 23 हजार रूपए की लागत से बनने वाले हैदरगढ़ माला तिगड्डा से जगदीश मंदिर सुल्तानगंज सागर पहुंच मार्ग (पुल सहित) का भूमि पूजन करेंगे। इसके पश्चात श्री सिंह दोपहर 01.30 बजे ग्राम माला से प्रस्थान कर दोपहर 02 बजे बेगमगंज पहुचेंगे तथा यहां शिवालय मंदिर मंगल भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।